ब्रेकिंग न्यूज़

वेलनेस क्लब द्वारा मंगलम सिटी जयपुर में आयोजित हुई भव्य भजन संध्या।

जयपुर । कालवाड़ रोड़ स्थित मंगलम सिटी के वेलनेस क्लब के पदाधिकारी समाजसेवी योगिता शर्मा व विष्णू शर्मा के सौजन्य से एच 111 ई में आयोजित विशाल भजन संध्या गुरुवार को संपन्न हुई । यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी एडवोकेट राजेन्द्र मोदी ने बताया कि इस शानदार भजन संध्या की शुरुआत जयपुर के ख्यातनाम संदीप म्यूजिकल ग्रुप द्वारा की गई, जहां युवा तबला वादक मास्टर गोविंद शर्मा ने ताल रूपक उठान से प्रस्तुति आरम्भ की और उंगलियों की लयकारी से ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा । ऑर्गन पर पवन शर्मा और ऑक्टोपैड पर सियाराम शर्मा ने बेहतरीन धुन के साथ सुप्रसिद्ध गायककार संदीप शर्मा का ऐसा साथ दिया कि उपस्थित भक्तगणों में मीनू पारीक ने बेहतरीन अदाकारी के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत कर भगवान को रिझाया तो सुनीता,अर्चना, बबीता,योगिता, मधु,नेहा, निधि, प्रेरणा शर्मा और मीनू पारीक आदि के साथ कृष्णा, गुन्नू, इशू, उक्षित आदि सब बच्चे भी झूमने नाचने पर मजबूर हो गए । मुख्य अतिथि वेलनेस क्लब अध्यक्षा रतन देवी मोदी ने संदीप म्यूजिकल ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, श्रीमती मोदी ने इनके गुरु और माता पिता को भी धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर आयोजक विष्णू शर्मा ने अपने परिजनों रामकृष्ण, नरेंद्र शर्मा, रवि शर्मा, राजकुमार एवं श्रीकृष्ण आदि के साथ भजनों का आनंद लेते हुए सबको स्वादिष्ट प्रसादी वितरित की ।

No comments