ब्रेकिंग न्यूज़

वेलफेयर सोसायटी में प्रथम पूज्य का आशीर्वाद लेने उमड़े श्रद्धालु।

जयपुर । गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ  जय गणेश काटे क्लेश के गगनभेदी नारों के बीच रविवार को कालवाड़ रोड स्थित धर्म नगरी मंगलम सिटी (एफ 27 ) की वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रीगणेशजी की आरती के बाद का यह नज़ारा ढोल नगाड़ों के बीच कैमरे में कैद किया वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी राजेन्द्र मोदी ने जहां मोदी द्वारा लिए गए इंटरव्यू में अध्यक्षा शोभा कंवर शर्मा ने बताया कि आज का पंडाल विकसित भारत की थीम पर तैयार किया गया है जो भक्तों को राष्ट्र भक्ति और पर्यावरण से जुड़े संदेश देता है ।
इससे पूर्व श्रीगणेशजी का फूल बंगला झांकी में विशेष श्रृंगार किया गया । जहां भाजपा नेता एडवोकेट राजेन्द्र मोदी द्वारा गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया तो भक्तों ने इको फ्रेंडली गणेशजी की प्रतिमा विराजित की तथा संरक्षक राजन शर्मा के साथ प्रदीप जांगिड़, देवेश पांडे, मनीष शर्मा,कृष्णकांत, राहुल, विष्णु सोनी, फोटो आर्टिस्ट कनिष्क मोदी, बीना, बबली, मनभर, शीला, रतन देवी मोदी, कार्तिक, अंजली, दिव्या, गरिमा,वंशी, मिष्ठी,गौरव, नमन, तथा स्वयं शोभा कंवर शर्मा ने अभिनेता व कोषाध्यक्ष निरंजन शर्मा आदि के साथ भगवान गणेशजी की पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की । निरंजन शर्मा द्वारा अपने स्वर में आरती गाई गई जिसने सबका मन मोह लिया ।

No comments