ब्रेकिंग न्यूज़

वीर बालाजी सेवा संघ की ओर से पूनरासर पैदल यात्रियों के लिए विशाल भंडारा नौरंगदेसर में ।

बीकानेर,24/08/2025।30 अगस्त 2025को भरे जाने वाले पूनरासर हनुमानजी मेले को लेकर पदयात्रियों की सेवा करने के लिए सेवा समितियों व संघों ने भी कमान संभाल ली है। 27 अगस्त 2025को शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पैदल यात्री पूनरासर के लिए रवाना होंगे। पदयात्रियों के लिए जगह-जगह हनुमानजी के भक्तों के लिए आराम, भोजन, चिकित्सा, जलपान आदि की व्यवस्था की जा रही है। वही वीर बालाजी सेवा संघ बाफना ट्रस्ट नोखा रोड गंगाशहर की ओर से नोरंगदेसर बस स्टैंड के पास सब्जी पूड़ी गटा कि खिचड़ी तेल मालिश व ठंडा जल व्यवस्था की गई है वीर बालाजी सेवा संघ शन 1997से पैदल यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करता रहा है जिसमें सभी भाई बंधुओं का सहयोग सदा ही बना रहा है। 

No comments