तराना संगीत कला केंद्र द्वारा गीतों भरी शाम कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार तराने।
बीकानेर। शनिवार की शाम को तराना संगीत कला केन्द्र द्वारा आयोजित "एक शाम पांच फनकारों के नाम" गीत संगीत कार्यक्रम में हिन्दी फिल्मों के सदाबहार गायक लता मंगेशकर, रफी साहब, किशोर कुमार, मुकेश व आशा भोसलें जी के तराने गूंजे। कार्यक्रम आयोजक राजेश सांखला (अध्यापक) ने बताया कि कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. शशि बेसरवारिया (कॉलेज प्रोफेसर), मुख्य अतिथि संगीत कला प्रेमी भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया सा) मौजूद रहे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा ने की।
कार्यक्रम में पवन बारिया जीना यहां मरना यहां, संजीव एरन दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर, राजेश सांखला (इंजी.) रिमझिम गिरे सावन, अनुराग नागर व अमी नागर दिल तो है दिल दिल व एक मंजिल दो राही फिर प्यार ना कैसे हो, राजेश सांखला (अ.) मेरी आवाज़ सुनो प्यार का राज सुनो, व हमने देखी है उन आंखों में महकती खुशबू, डॉ. शशि बेसरवारिया तूने ओ रंगीले कैसा जादू किया व हजार राहें मुड़ के देखी(ड्यूट), लखन जानी चाहूंगामैं तुझे सांझ सवेरे, अनीता बेसरवारिया जल जमुना रो पानी भर लाउं ओ रसिया, इसके अलावा ललित दुबे, इम्तियाज अली, रविन्द्र जैन, संजय बिनावरा, नरेश पोपली, राजेश पंडित, खुशी मेघवाल, राजेश भाटी, इम्तियाज अली, कौशल शर्मा , शुभेन्द्रू अग्निहोत्री, ऑलिवर नानक, मोहम्मद आरिफ, हरिनारायण सिंह, पवन चढ़ा, रामकिशोर यादव और अन्य ने अपने शानदार गीतों प्रस्तुतियां दी।
अंत में तराना संगीत कला केंद्र अध्यक्ष राजेश सांखला ने सभी गायक कलाकारों और श्रोताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।




No comments