खारड़ा की श्मशान भूमि में हुआ पौधारोपण, युवाओं ने दिखाया पर्यावरण के प्रति समर्पण।
दामोदर सारस्वत
खारड़ा (बीकानेर), 7 अगस्त।ग्राम पंचायत खारड़ा की श्मशान भूमि में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खारड़ा युवा विकास संस्था, ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों ने मिलकर दर्जनों छायादार व फलदार पौधे लगाए।
कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। पौधारोपण में नीम, पीपल, शीशम, गुलमोहर, अर्जुन जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जो आने वाले समय में न केवल हरियाली बढ़ाएंगे, बल्कि श्मशान भूमि के वातावरण को भी शुद्ध बनाएंगे।
इस कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य रवि सारस्वत, पूर्व सदस्य श्री चंद सारस्वत, हरिराम जी मंदिर के पुजारी श्रवण दास स्वामी, संस्था अध्यक्ष दामोदर सारस्वत, उपाध्यक्ष श्याम सारस्वत, सरक्षक पवन कुमार सारस्वत, शिवकुमार सारस्वत, समाजसेवी जगदीश दास स्वामी समेत अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन खारड़ा युवा विकास संस्था के नेतृत्व में किया गया। संस्था के सदस्यों ने पौधों की नियमित देखरेख का जिम्मा भी लिया है।समाजसेवी जगदीश दास स्वामी ने बताया कि श्मशान भूमि जैसे शांत व पवित्र स्थान पर हरियाली का यह प्रयास न केवल पर्यावरण की सेवा है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और सुंदर वातावरण देने की ओर एक कदम है।ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में और अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।




No comments