IDBI बैंक द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को उपकरण भेंट।
बीकानेर के शीतला गेट क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेलीवाड़ा में विधायक जेठानन्द जी की प्रेरणा से IDBI बैंक की ओर से CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत इनवर्टर, माइक सेट एवं लोहे की अलमारी भेंट की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएमसी विधायक प्रतिनिधि श्री नरेश नारायण पुरोहित एवं श्री महेश शर्मा, एडवोकेट त्रिलोक नारायण पुरोहित समाजसेवी सरजू नारायण पुरोहित एवं दुर्गाशंकर व्यास भाजपा नेता ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती जागृति पुरोहित ने की।




No comments