ब्रेकिंग न्यूज़

भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन ।


बीकानेर। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के तत्वावधान में विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रथम चरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास, कला, अध्यात्म और पौराणिक धरोहर से जोड़ना रहा।बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि प्रतियोगिता पांच चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें शाखा, प्रांत, रीजनल और राष्ट्रीय स्तर तक प्रश्न मंच का आयोजन होता है और विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।प्रतियोगिता प्रभारी सतीश कुमार निगम के अनुसार, बीकानेर के 7 विद्यालयों के करीब 400 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। महिला संयोजिका ज्योति शर्मा ने बताया कि दा वेल्किन ऑफ विजडम स्कूल, ए.एम. द्रोण पब्लिक स्कूल, अधिशा अकादमी, रविंद्र नाथ पब्लिक स्कूल, दा एक्सीलेंस अकैडमी, ए.एम.आर. किड्स जोन स्कूल और सुबोध मॉडल सेकेंडरी स्कूल ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सभी विद्यालयों के अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों का अहम योगदान रहा। इनमें विजय यादव, मनोज अग्रवाल, सुनील यादव, रेनू खत्री, प्रेम प्रकाश और राजीव द्विवेदी शामिल रहे।अध्यक्ष नरेश खत्री ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना और देश के प्रति ज्ञान को बढ़ावा देती हैं।

No comments