ब्रेकिंग न्यूज़

कोटासर गांव के करणी माता मंदिर, दुलचासर के दुर्गा माता मंदिर में जागरण आज, दुलचासर गांव में गाजण माता जन्मोत्सव कार्यक्रम कल।

धर्मचंद सारस्वत।कोटासर गांव के श्रीकरणी गौशाला परिसर में स्थित माँ करणी के मंदिर परिसर में नवरात्र पर विशेष पूजा अर्चना के अनुष्ठान जारी है। आगामी 30 सितंबर की रात्रि को माँ करणी का भजन संध्या कार्यक्रम होगा। भजन संध्या में गायक कलाकार प्रेमदान चारण राणेरी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अगले दिन 1 अक्टूबर को कन्या पूजन व महाप्रसाद का आयोजन होगा। इधर, दुलचासर गांव के गाजण माता मंदिर में आगामी 1 अक्टूबर यानि बुधवार शाम 7 बजे मंदिर में गाजण माता का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
दुलचासर गांव के दुर्गा माता मंदिर में मंगलवार को मातेश्वरी का भव्य जागरण आयोजित होगा। जागरण में सुरजनसर के गायक कलाकार सांवरमल एंड पार्टी की ओर से माताजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। बुधवार को कन्या भोज का कार्यक्रम आयोजित होगा।

No comments