कोटासर गांव के श्री करणी गौशाला में श्रद्धालुओं ने गौ सेवा कर मनाया मां करणी का जन्मोत्सव।
बीकानेर, धर्मचंद सारस्वत।श्री करणी गौशाला परिसर में बने करणी माता मंदिर में करणी माता का जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी ओम सिंह भाटी ने दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर माता की विशेष पूजा अर्चना की। गंगाशहर की मीना देवी जोशी, राजेंद्र कुमार जोशी, ओम प्रकाश जोशी, सीमा देवी जोशी एवं संगीता ने वैदिक मंत्रोचार के साथ मंगलाचरण किया। गौशाला के भामाशाह राजेंद्र कुमार जोशी, ओमप्रकाश जोशी, गंगा शहर एवं पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर ने सामूहिक रूप से गो वंश को मुंग चूरी का विशाल भंडारा एवं गुड़ का भोग लगाकर मां करणी का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने करणी माता के दर्शन करने के साथ-साथ गौशाला का भ्रमण कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया।




No comments