शेरेरा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, श्री चंद शर्मा बने संगठन महासचिव।
धर्मचंद सारस्वत,लूणकरणसर। नापासर ब्लॉक के शेरेरा मंडल की कार्यकारिणी की सूची प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं सहमति से जारी की गई है। यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशों व स्वीकृति से की गई हैं।
इस कार्यकारिणी में शेरेरा मंडल के सक्रिय व समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता श्री चंद शर्मा को संगठन महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से मंडल के कार्यकर्ताओं और गांव खारड़ा के लोगों में उत्साह व खुशी का माहौल है।




No comments