ब्रेकिंग न्यूज़

भौतिकी भारत यात्रा मशाल बीकानेर पहुँची, डॉ. अक्षय जोशी बने समन्वयक।

बीकानेर 29 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्रताप सभागार में भौतिकी भारत यात्रा का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर आईएपीटी के अध्यक्ष प्रो. पी.के. अहलूवालिया, आईएपीटी जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वाई.के. विजय, प्रो. के.एस. शर्मा और पंजाब समन्वयक प्रो. नीतू वर्मा ने यात्रा की मशाल डॉ. अक्षय जोशी को सौंपी। डॉ. जोशी को राजस्थान (बीकानेर) के लिए भौतिकी भारत यात्रा का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. आर.के. पुरोहित ने कहा कि यह आयोजन न केवल भौतिकी विषय के प्रसार और समाज के विकास में सहायक होगा बल्कि डूंगर महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रगति के लिए भी एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
समारोह में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. एम.डी. शर्मा ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्य, विद्वान तथा शोधार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments