ब्रेकिंग न्यूज़

श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु।

धर्मचंद सारस्वत,खारड़ा (बीकानेर)। गांव के श्री हरीराम बाबा मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन प्रवक्ता ब्रजराधा किशोरी जी (वृंदावन) ने कथा का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बताया कि भागवत कथा जीवन में भक्ति, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा सुनने से मनुष्य के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर होकर ज्ञान का प्रकाश फैलता है।पहले दिन कथा स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित रहे। कलश यात्रा के साथ शुरू हुए इस आयोजन में वातावरण भक्तिमय हो उठा।
बीकानेर जिले के खारड़ा गांव स्थित श्री हरीराम बाबा मंदिर में 16 से 22 सितंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन हो रहा है ।कथा का वाचन वृंदावन से पधारी प्रवक्ता ब्रजराधा किशोरी जी कर रही हैं। 
कथा समय प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक पूर्णाहुति 22 सितंबर यह आयोजन सभी खारड़ा वासियों के सहयोग से संपन्न होगा।

No comments