गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन मैदान में
जयपुर।धर्मचंद सारस्वत सांगानेर के पास बिलवा गौशाला मैं आज गौशाला का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें गौ पुत्र प्रकाश दास महाराज जी द्वारा राजस्थान के सभी गौ सेवकों को गौ माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया गया महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का स्थान सर्वोत्तम है असली गौ भक्त तो ये गऊ सेवक हैं। जो न रात देखते हैं न ही दिन 24 घण्टे गौ माता के लिए तैयार रहते हैं ये गऊ तस्करों से भी गऊ माता को आज़ाद कराते हैं और जितने भी लोग मौजूद बैठे हुए हैं वो भी संकल्प लेकर जाएं कि आप सभी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में मदद करेंगे आज चाय वाला कल असली चेहरा सामने आयेगा वो योगी जी होंगे एक बात तो सरकार के समझ में आ गई की गौ माता बेसहारा नही निराषित है। 31 अक्टूबर को जो सभा होगी उसमे राजस्थान के मुख्य मंत्री भजन लाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे इस मौके पर गौ पुत्र सुरेश पुजारी राजस्थान प्रदेश सचिव बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत, और बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के गौ पुत्र मुकेश कुमार सैनी, गौ पुत्र गोविन्द पण्डित, गौ पुत्र जितेन्द्र योगी, गौ पुत्र सुरेन्द्र सैनी राजगढ़, सुरभि संस्थान की बहिन गौ पुत्री सन्तोषी शर्मा, बहिन गौ पुत्री सुजाता , गौ पुत्र शिम्भु दयाल गुर्जर, एवम अनेकों संगठन के गऊ सेवक मौजूद रहे। गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की राजस्थान प्रदेश की टीम मैदान में उतर कर निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में लगी हुई है आओ मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें इस दीपावली पर संकल्प लें।




No comments