रावला मंडल ने दीपावली पर किया अभिनव कार्यकर्ता नवाचार।
अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर): दीपावली के पावन अवसर पर रावला मंडल ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए एक अभिनव पहल की। मंडल अध्यक्ष प्रेम मंडा और उनकी टीम ने 63 बूथ अध्यक्षों को विशेष दीपावली किट भेंट की, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा मिला।
दीपावली किट में शामिल वस्तुएँ:
• 11 दीपक (1 बड़ा + 10 छोटे)
• मकान पर लगाने के लिए पार्टी का झंडा
• सिर पर पहनने के लिए पार्टी की टोपी
• जेब पर लगाने हेतु पीतल का कमल बेज
सभी बूथ अध्यक्षों के घर जाकर यह किट वितरित की गई और दीपावली की शुभकामनाएँ दी गईं।संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत ने बताया कि यह पहल संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक साबित होगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह, एकता व समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ करेगी।रावला मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने इस पहल के लिए मंडल अध्यक्ष और टीम को हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।




No comments