ब्रेकिंग न्यूज़

शेरेरा ग्राम पंचायत कार्यालय में पूर्व सांसद व किसान नेता रामेश्वरलाल डूडी को दी गई श्रद्धांजलि।

दामोदर सरस्वत,शेरेरा। ग्राम पंचायत शेरेरा कार्यालय परिसर में राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ किसान नेता श्री रामेश्वरलाल डूडी के निधन पर रविवार को शोक सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा, भाजपा नेता पुनीत स्वामी, ग्राम पंचायत सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता पुनीत स्वामी ने कहा कि रामेश्वरलाल डूडी किसानों की आवाज थे और उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों एवं आमजन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।वहीं सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ गोदारा ने कहा कि डूडी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनहित को समर्पित रहा। वे हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाले सच्चे जननेता थे। उनके आदर्श हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

No comments