भव्य समारोह: कामगार समाज ने प्रतिभा सम्मान से जैतासर को गौरवान्वित किया।
जैतासर ।कामगार समाज के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह ने शुक्रवार को जैतासर को गौरव और उत्साह से भर दिया। आत्मीय स्वागत, भव्य सज्जा और सम्मान समारोह की गरिमा ने समाज की एकजुटता व सेवा भावना का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह में रतनगढ़ के श्री हरिप्रसाद हरषवाल, छापर के सीआई श्री मोटाराम मेघवाल, एसडीएम श्री रामकुमार वर्मा, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी श्री धन्नाराम प्रजापत व प्रदेश महामंत्री श्री राधेश्याम काम्या सीकर मनोज धनारियां छापर समाजसेवी पुटिया राजा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। मंच संचालन निर्मल स्वामी व रामोतार छापोला ने कुशलता से किया, जबकि व्यवस्थाएँ कन्हैयालाल पटवारी ने संभाली। वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा को आगे बढ़ाने पर बल दिया और युवा पीढ़ी को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अतिथियों की मौजूदगी ने समाज की एकता और प्रतिभाओं के उत्साह को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।




No comments