प्रदेश के बेरोजगार योग प्रशिक्षको ने योग महासंघ ओमप्रकाश कालवा के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय में सौंपा ज्ञापन।
बीकानेर ,(तोलाराम मारू )। राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री विद्यालयों से हटाए गए योग प्रशिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय बीकानेर निदेशक महोदय की अनुपस्थिति में स्टाफ ऑफिसर अशोक कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा और प्रदेश सलाहकार योगाचार्य भुवनेश पुरोहित के नेतृत्व में प्रदेश भर से दामोदर बोहरा, बलराम बेनीवाल, राजू लुखा, हनुमानाराम, थानाराम, सुनील शर्मा, अनिल शर्मा, रूपाराम, खियाराम, चैना कुमारी, कुलदीप सिंह आदि ज्ञापन में शामिल रहे।




No comments