भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल के साथ संगठनात्मक हुई चर्चा।
जयपुर, (तोलाराम मारू ) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर बीकानेर देहात के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, संगठन विस्तार, जनहितकारी योजनाओं और आमजन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया संगठन की एक महत्वपूर्ण और निर्णायक शक्ति के रूप में उभरेगा, इसलिए युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में आगे आना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया और जन समस्या समाधान प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया।पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीपी जोशी ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की ।
बैठक में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा डिजिटल संरचना को मजबूत करने के लिए बीकानेर संभाग सोशल मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत ने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया संचालन, प्रशिक्षण एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा के लिए टीम को पुनः मुख्यमंत्री निवास पर बुलाया जाएगा।बैठक में कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प लिया गया कि संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की सक्रियता और जनसेवा के कार्यों को और गति दी जाएगी।
इस अवसर पर बीकानेर देहात भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला संगठन प्रभारी ओम सारस्वत, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर, भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, एडवोकेट खुशबू आसोपा, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, सुरेंद्र स्वामी सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




No comments