ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष देहात विशना राम सियाग और जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल ने दी पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को पुष्पांजलि।

 बीकानेर, 28 नवंबर 2025। कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष देहात विशना राम सियाग और जिला अध्यक्ष शहर मदन गोपाल मेघवाल और जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने स्वर्गीय पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को गोकुल सर्किल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की,मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस पार्टी का खाता पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित ने खोला वे मजदूरों के सच्चे हितैषी थे,देहात अध्यक्ष विशनाराम ने पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित का स्मरण करते हुवे कहा कि हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है,इस अवसर पर गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर के सचिव अजय पुरोहित एडवोकेट,अनिल गोपाल पुरोहित एडवोकेट, नरसिंह महाराज,लाली बोहरा,अजय व्यास, धनसुख आचार्य,नवल पुरोहित,अरुण व्यास,विष्णु व्यास, गिरिराज हर्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे, पुष्पांजलि कार्यक्रम के अंत में अजय पुरोहित एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

No comments