राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतासर में श्रीकृष्ण भोग योजना के तहत प्रेरणादायक आयोजन।
बीकानेर ,(धर्मचंद सारस्वत)। अशोक प्रजापति ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतासर में सोमवार को श्रीकृष्ण भोग योजना के तहत एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर गाँव जैतासर (सुजानगढ़) निवासी तनीषा जाखड़, पुत्री श्री मोहन नाथ जाखड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री गीधनाथ जी जाखड़ परिवार की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु भोग प्रसाद का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण रहा तथा विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह झलकता दिखाई दिया।
विद्यालय परिवार की ओर से ए. एम. सी. के. अध्यक्ष लक्ष्मणराम मेघवाल, प्रधानाचार्य श्री केशरदेव सैनी सहित समस्त स्टाफ ने जाखड़ परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र कुमार देवल ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इनसे विद्यार्थियों में संस्कार, सहयोग भावना एवं सामाजिक संवेदनाओं का विकास होता है।कार्यक्रम में अनेक ग्रामीणजन एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की।




No comments