ब्रेकिंग न्यूज़

भारत मंडपम नई दिल्ली में जयपुर के राजेन्द्र मोदी को मिला राष्ट्रीय हिंदू रत्न अवॉर्ड देश के संपूर्ण खत्री मोदी अरोड़ा समाज को समर्पित।

दिल्ली ( नि.सं.)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नई दिल्ली के भारत मंडपम में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच द्वारा आयोजित 12वें राष्ट्रीय अधिवेशन एवं अभिनंदन समारोह में माता हिंगलाज एंड वरुणदेव चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजी) व अखिल भारतीय खत्री मोदी अरोड़ा समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता हिंदुओं के हृदय सम्राट खत्री राजेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय हिंदू रत्न की उपाधि से विभूषित करते हुए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी व महामंत्री राहुल गोयल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रति समर्पित पर्यावरणविद् राजेंद्र मोदी जन स्वास्थ्य के प्रति सजग एक सच्चे समाजसेवी व एडवोकेट हैं जिन्होंने नौ घटकों में विभाजित संपूर्ण खत्री समाज के बीस करोड़ लोगों को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न घटकों के बीच अब तक 13169 रिश्ते करवा कर एक करोड़ बारह लाख लोगों को हमेशा के लिए एकजुट कर दिया है । राजगढ़ जिला चूरू के मूल निवासी, बीकानेर के बाद हाल निवासी जयपुर के राजेन्द्र मोदी संपूर्ण राष्ट्रीय खत्री समाज के सारथी व इस मंच के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हैं जो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाने और गाय को राष्ट्र माता घोषित करवाने के प्रबल समर्थक हैं, और इसीलिए समाजसेवा के क्षेत्र में 11 सदस्यों की जूरी ने 47 नामों के बीच इनका चुनाव किया । तत्पश्चात इन्हें *राष्ट्रीय हिंदू रत्न अवार्ड* प्रदान कर मंच अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है । दिल्ली में अवार्ड ग्रहण करने के तुरंत बाद राजेंद्र मोदी ने इसे देश के *संपूर्ण खत्री* समाज को समर्पित करते हुए कहा कि मैं अकेला नहीं संपूर्ण खत्री सिख,सिंधी,तैलीय,मुल्तानी, भाटिया, अरोड़ा, मोदी खत्री, पंजाबी खत्री व ब्रह्म खत्री समाज का प्रत्येक व्यक्ति इसका हकदार है । अपना उद्बोधन जारी रखते हुए जुझारु भाजपा नेता राजेन्द्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राजनीति नहीं राष्ट्र नीति पर चलता है । संघ अयोध्या में राम मंदिर बनाना चाहता था, भाजपा इसके पक्ष में थी तो स्वयं सेवकों ने उसे वोट दिया । यदि कांग्रेस या अन्य पार्टी राम मंदिर का समर्थन करती तो स्वयं सेवक उसे भी वोट देते । मोदी ने कहा कि 1933 में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज पारंपरिक भगवा रंग का तय हुआ था लेकिन महात्मा गांधी ने तीन रंगों का सुझाव दिया । जिसमें सबसे ऊपर भगवा हो । संघ हमेशा तिरंगा ध्वज के साथ खड़ा रहा, सम्मान किया और इसकी रक्षा की । वरिष्ठ स्वतंत्र राष्ट्रीय पत्रकार राजेन्द्र मोदी ने आगे कहा कि 800 साल की विदेशी दास्तां और 67 साल की बेहयाई लूट के बाद देश को अमित शाह जैसा हनुमान रूपी गृह मंत्री तो राम जैसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में ईमानदार, देशनिष्ठ और सच्चे देशभक्तों का नेतृत्व मिला है । इनकी कद्र करो वरना आने वाली नस्लें तुम्हें कोसेगी कि हमारे पुरखों ने सही निर्णय नहीं किया था । इस अवसर पर देश विदेश से आए 74 सच्चे देश भक्तों को राष्ट्रीय हिंदू रत्न की उपाधि से नवाजा गया ।

No comments