ब्रेकिंग न्यूज़

पवनपुरी सेक्टर नंबर 4 में भागवत कथा का प्रारंभ l

बीकानेर lपवनपुरी सेक्टर नंबर चार नेहरू उद्यान पार्क में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ। अनिल भुटानी ने बताया कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से किया गया व कलश पूजन, कलश स्थापना की गई l
श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण भागवत पुराण की आराधना करते हुए सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। कलश यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु भक्तगण भक्ति में लीन होकर झूमते हुए नजर आए व राधे-राधे जय श्री कृष्ण से पंडाल गुंज उठा।
 कथावाचक पंडित निर्मल जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी से कथा वाचन प्रारंभ की।आगामी दिनों में कृष्ण लीला कृष्ण, रुक्मणी विवाह, जन्मोत्सव, छप्पन भोग ,सुदामा चरित्र इत्यादि का संगीतमय व झांकियां सहित वर्णन किया जाएगा।

No comments