बीकानेर में ‘वस्त्रदान महादान’ सेवा अभियान का शुभारंभ, जरूरतमंदों तक पहुँचेगी ठंड से राहत l
बीकानेर ,21 दिसंबर 2025 lठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से वस्त्रदान महादान का शुभारंभ किया गया है। हरि प्यारी समिति के सदस्य विजय कपूर, प्रवीन कुमार घई, पूजा मोदी, दीपक तथा WE ARE FOUNDATION की अर्चना सक्सेना के नेतृत्व में यह पुनीत कार्य स्वर्गीय धर्मेन्द्र जी की स्मृति में आरंभ किया गया।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत शहरवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों में सुरक्षित, साफ-सुथरे और उपयोग योग्य वस्त्र दान करें, ताकि ठंड से जूझ रहे जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और असहाय लोगों तक गर्माहट पहुंचाई जा सके। वस्त्रदान न केवल किसी को सर्दी से बचाता है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी सशक्त संदेश देता है।
इन स्थानों पर कर सकते हैं वस्त्रदान:
WE ARE FOUNDATION (अर्चना सक्सेना)
📞 मोबाइल: 8949748990
संतोषी वस्त्र भंडार
📍 पता: 5C/41, जेएनवी कॉलोनी, बीकानेर
📞 मोबाइल: 7611000558
सिटी एक्सप्रेस न्यूज़
📞 मोबाइल: 8209227559
महत्वपूर्ण सूचना:
कृपया केवल साफ, स्वच्छ और धुले हुए वस्त्र ही दें।




No comments