बीकानेर में अंबेडकर पुण्यतिथि पर छात्रों को स्टेशनरी वितरित l
बीकानेरlबाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के 'संविधान' रचयिता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर मदर्स एल एस कर्मा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी जी के नेतृत्व में बीकानेर के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ संवाद रखा एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।विद्यार्थियों को महामानव जिसने दलित‑वंचित समाज को आवाज़, अधिकार और आत्मसम्मान देना सिखाया।डॉ. बी.आर. अंबेडकर जी ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष को सामाजिक क्रांति का आधार बनाया और संविधान के ज़रिये समानता व सामाजिक न्याय की मज़बूत नींव रखी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ सुमन चौधरी जी शनिवार को चक गरबी मैं विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने एवं महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया उन्होंने बच्चों को निरंतर प्रयास करते हुए अपने करियर में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार समानता, स्वतंत्रता, और सामाजिक न्याय पर आधारित अधिकारों (जैसे छुआछूत का अंत, आरक्षण, शिक्षा के अधिकार, जो भारतीय समाज में समानता और लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है सुश्री ज्योति चौधरी के द्वारा डॉंभीमराव अंबेडकर के बारे में अवगत कराया संविधान निर्माता,
डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर कमजोर, वंचित और उपेक्षित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए जिस साहस एवं संकल्प के साथ लड़ाई लड़ी, वो समर्पण की अद्भुत मिसाल है। इस दौरान श्रीमती चंद्रकला जी, श्रीमती सुमन श्रीमती सुनीता डोटासरा आदि उपस्थित रहे।




No comments