ब्रेकिंग न्यूज़

कोटासर गांव के करणी गौशाला में मकर संक्रांति के महापुण्य काल में सामूहिक हवन का हुआ आयोजन,गौ माताओं को लापसी महाप्रसाद का लगाया भोग, मां कामख्या गौ सेवा मंडल ने वितरित किए 101 कंबल l

बीकानेर,( धर्मचंद सारस्वत)lमकर संक्रांति महापर्व के अगले दिन गुरूवार को महापुण्य काल के मौके पर कोटासर गांव के मां करणी गौशाला में सामूहिक हवन एवं दान-पुण्य के कार्यक्रम हुए। इस मौके पर मां कामख्या गौ सेवा मंडल की ओर से गो माताओ के लिए 101 कम्बल वितरित किए। इन कम्बलों को गौवंश को ओढ़ाया जाएगा। गौशाला प्रबन्धन समिति के अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि सेठ गंगाविशन मोतीलाल मूंधड़ा दुलचासर हाल मुंबई ठाणे, धीरेंद्र सिंह पुत्र बजरंग सिंह एवं छैलू सिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ हाडलां, अमोलक कुमार संघई बॉम्बे, व्याख्याता किशोर कुमार बीकानेर, सेठ रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा, सेठ सीताराम राकेश कुमार मूंधड़ा दुलचासर की ओर से आठ कड़ाही लापसी भंडारा गोवंश को समर्पित किया। दुसारणा के देवेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर भामा सोनी ने 5100 की सेवार्थ राशि समर्पित की।चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी, डीडवाना के बेगराज सिंवाल एक- एक पेटी गुड़ गोवंश को समर्पित किया। दुलचासर के मोडाराम जाजड़ा ने एक कट्ठा मुंगचुरी गौ सेवा में समर्पित की। मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर ने अपने जन्म दिवस पर ₹2100 की राशि समर्पित कर लापसी भंडारे का संकल्प लिया। गौशाला कमेटी के अमर सिंह पड़िहार, ओम सिंह भाटी, किशोरसिंह रुपावत, मूलाराम सारण, पिथाराम सारण सहित मौजूद रहे। सभी दानदाताओं का आभार जताया।गांव के युवा गो भक्तों ने लापसी भंडारा वितरण में सहयोग किया ।

No comments