ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर की रिपोर्ट, कांजी हाऊस में नन्दी,गाय और बछड़ो के लिए सब्जियां अर्पित की l

बीकानेर ,मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वाधान में बीकानेर के बहुआयामी समूह मुखी विकास कल्याण के लिए पांच संकल्पौ की पूर्ति हेतु आज नगर निगम की कांजी हाउस स्थित नंदी गाय और बछड़ों के लिए 2300 किलो सब्जियां प्रसाद स्वरूप अर्पित की गई जिसमें प्रमुख रूप से गायत्री देवी जोशी और समाजसेवी का श्रीमती रितु मित्तल, बीडी कल्ला जी लीलाधर जी ने भी योगदान दिया और 108 हनुमान चालीसा का पाठ श्री लीलाधर जी खत्री के संयोजन में किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला साहब एवं यशपाल जी गहलोत का भी इस कार्यक्रम में पदार्पण हुआ और उन्होंने वस्तु स्थिति जानकर बंदी नंदियों को स्वतंत्र विचरण हेतु हर संभव प्रयास का आश्वासन और वचन दिया इस अवसर पर वहां की व्यवस्था की संचालक श्री दीपक जी सोलंकी जी ने यह मांग रखी कि वहां पर घास उगाने दी जाए और नंदियों के लिए स्वतंत्र विचरण हेतु व्यवस्था की जाए क्योंकि जीव मात्र का स्वभाव स्वतंत्रता हैl इनका एक परकोटे में बांधकर रखना बहुत बड़ी हिंसा है नंदी महाराज के रक्षा सुरक्षा और संवेदना को समझने के लिए कर्मकांड सनातन धर्म मर्मज्ञ श्री युगल नारायण जी रंगा संगीतकार श्री दामोदर जी तंवर श्री सिद्धार्थ जोशी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य कर्मचारी नेता श्री कमलनाथ आचार्य गिरजा शंकर आचार्य एवं श्री नवरत्न जोशी उपस्थित रहे इस अवसर पर प्रभाकिराडू ने भी हनुमान चालीसा पाठ किया और यह प्रार्थना की बेजुबान को तकलीफ ना दी जाए श्री विजय कपूर ने मानव चेतना की तरफ से सबको धन्यवाद ज्ञापित किया आचार्य राजेंद्र जोशी ने इस विषय पर उपरोक्त पांच विषयों पर बीकानेर को जोड़कर सही दिशा में ऊर्जा को लगाने के लिए प्रार्थना की यह सर्व विद्युत हैकि वर्ष 2025 में मैं के महीने में परम पूज्य स्वामी विमर्शनंद जी ने यहां पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति जी के साथ में इस स्थान का निरीक्षण भी किया था और धर्म स्वरूप नंदी महाराज की दुर्दशा को भी अनुभव किया था lउसके बाद निरंतर धर्म और कर्म यज्ञ चल रहा है जिसका एकमात्र उद्देश्य है नंदी महाराज की भय मुक्त जीवन सैली बनी रहे lबीकानेर के धर्म स्वरूप परम पूज्य जुगल किशोर जी ओझा पुजारी बाबा भी इस अभियान का हिस्सा बने हैं उन्होंने इस पोस्ट का विमोचन किया है और आगामी कार्यक्रमों में गायत्री भवन में यह आयोजन रखा जाएगा l

No comments