ब्रेकिंग न्यूज़

खारड़ा में श्री गुंसाईं बाबा मंदिर पर रात्रि जागरण, सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब l

खारड़ा,( धर्मचंद सारस्वत)lग्राम पंचायत खारड़ा स्थित श्री गुंसाईं बाबा मंदिर में बीती रात श्रद्धा व भक्ति के माहौल में जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जागरण में कलाकार मांगीलाल जी पीलीबंगा वाले एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा।
रात्रि जागरण के बाद आज सुबह मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने श्री गुंसाईं बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
आयोजकों ने बताया कि 20 जनवरी 2026 को स्वामणी प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन का सफल संचालन श्री गोसाई दादा सेवा समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। आयोजन को लेकर ग्राम में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना रहा।

No comments