ब्रेकिंग न्यूज़

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना तीसरे दिन भी जारी l

सूडसर कस्बे के उपडाकघर के समक्ष सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा और तीसरे दिन धरने पर डाक विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल खंड निरीक्षक के नेतृत्व में धरनार्थियों से संवाद करने पहुंचा। इस दौरान खंड निरीक्षक ने धरना स्थल पर ग्रामीणों को बताया कि सूडसर उप डाकघर को बंद नहीं किए जाने का निर्णय नहीं है, बल्कि एक बार अस्थाई रूप से इसको स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। सूडसर में डाक विभाग का नया भवन निर्माण होने तक इसको सेरूणा से संचालित करने की विभाग की मंशा है। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण निराश व हताश नहीं हो, सूडसर डाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। लेकिन धरनार्थियों व उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में मौखिक आश्वासन को नाकार दिया और केवल लिखित तौर ठोस रूप से सक्षम अधिकारी के आदेश को मानने की बात कही। यदि लिखित तौर डाक विभाग कुछ नहीं देता है तो धरना जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ी तो इस संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। इस दौरान खंड निरीक्षक को ज्ञापन दिया गया और उन्होंने अपनी रिपोर्ट अधीक्षक डाकघर को देने की बात कही। इस दौरान धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और डाक विभाग की हठधर्मिता के विरुद्ध आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की।

No comments