ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर की रिपोर्ट, बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान' के तहत बज्जू खालसा में आयोजित हुआ कार्यक्रम l

बीकानेर, 17 जनवरी। जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ’बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान 2025-26’ के तहत शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू खालसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को बाल अधिकारों के प्रति सजग करना तथा सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जन जागरूकता फैलना रहा।
बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक श्री अरूण सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जुगल किशोर व्यास ने बाल विवाह, गुड टच-बैड टच, बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बाल विवाह की रोकथाम से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए इसके दुष्परिणाम बताए गए। गुड टच-बैड टच विषय पर बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की पहचान तथा किसी भी असहज स्थिति में सहायता लेने के तरीकों की जानकारी दी।बाल कल्याण समिति सदस्य श्री जन्मेजय व्यास ने बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति को कानूनन अपराध बताते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं उनके अधिकारों की रक्षा करने का संदेश दिया। नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसानों के बारे में बताया। नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में चाईल्डलाईन समन्वयक श्री प्रवेश आचार्य द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान श्री भवानी शंकर, श्रीमती सरिता राठौड़ एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बज्जू के प्रधानाचार्य श्री नरसिंह सोढ़ा, श्री ओमप्रकाश पूनियां, श्री नरेश कुमार गुर्जर एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

No comments