सूडसर में संघर्ष समिति का चौथे दिन भी धरना रहा जारी,जयपुर में विधायक से मिले भाजपा पदाधिकारी, की डाकघर को यथावत रखने की मांग l
सूडसर कस्बे के उपडाकघर के समक्ष सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और डाक विभाग की मनमानी कार्रवाई पर रोष जताया। शनिवार को संघर्ष समिति द्वारा संघर्ष को तेज करने की रणनीति तय की जाएगी।
इधर,सूडसर के उपडाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्णय निरस्त करवाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता जयपुर पहुंचे और क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत से मिलाकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाते हुए मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। भाजपा के सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने बताया कि विधायक को अवगत करवाया गया कि सूडसर का उपडाकघर कस्बे सहित आसपास के करीब 20 गांवों में 76 सालों से निरंतर सेवा दे रहा है।
इस डाकघर के स्थानांतरण से अनेक गांवों के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा आईटी संयोजक रेवंत सैन, सन्नी मोदी, मांगीलाल स्वामी आदि उपस्थित रहे और विधायक से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। विधायक ने केंद्रीय कानून मंत्री से फोन पर वार्ता की और डाकघर को गांव की धरोहर बताते हुए इसे सूडसर में ही रखे जाने का सिफारिश की। जयपुर प्रतिनिधि मंडल ने जानकारी दी कि सांसद ने उपडाकघर को यथावत रखने का आश्वासन दिया।

No comments