ब्रेकिंग न्यूज़

श्री डूंगरगढ़ से रिपोर्ट राजपुरा में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रद्धा से सम्पन्न, राम दरबार की भव्य झांकी निकली l

धर्मचंद सारस्वत श्री डूंगरगढ़ तहसील के गांव राजपुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर राम दरबार की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। झांकी में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की सजीव झलक ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।कथा व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए कथा वाचक ने धर्म, भक्ति और मर्यादा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।आयोजकों ने बताया कि कल कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा, जिसमें विशेष झांकियां, भजन-कीर्तन और उत्सव का आयोजन किया जाएगा।गांव में कथा के चलते पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर है।

No comments