गणतंत्र दिवस पर राज्य स्तर पर सम्मानित हुए कोषाधिकारी धीरज जोशी l
बीकानेर lगणतंत्र दिवस के अवसर पर वित्त विभाग के राज्य स्तरीय समारोह में कोषाधिकारी श्री धीरज जोशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी तथा कोष एवं लेखा निदेशक श्रीमती संध्या शर्मा मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले में कोष एवं लेखा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में श्री धीरज जोशी की भूमिका अहम रही है। इसके मद्देनजर उन्हें राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही कोष कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री वीरेंद्र शर्मा को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।




No comments