बजट 2026-27 निराशा और अपेक्षाओं का मिश्रण है।बिशनाराम सियाग अध्यक्ष देहात कांग्रेस l
बीकानेर lसरकार के इस बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं है। न तो करों में राहत, न ही महंगाई पर काबू पाने के लिए कोई ठोस कदम। बजट में किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया है तो वहीं पूंजीगत खर्चों में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई है, जो आर्थिक विकास के लिए आवश्यक थी। इसके अलावा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपर्याप्त आवंटन ने निराशा बढ़ाई है। रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आयकर स्लैब में बड़े बदलाव न होने से वेतनभोगी वर्ग की निराशा बढ़ी है। लगता है सरकार की प्राथमिकता सिर्फ बड़े उद्योगपतियों और कॉर्पाेरेट जगत को खुश करना है, न कि आम जनता की समस्याओं का समाधान करना।




No comments