राज्य स्तरीय पशु मेला विभिन्न पशु प्रतियोगिताएं हुई आयोजित l
बीकानेर, 10 फरवरी। लूणकरणसर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय पशु मेले में मंगलवार को विभिन्न पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों की चयन समिति द्वारा स्कोरकार्ड के माध्यम से विजेता पशुओं का चयन किया गया।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बीरमाराम ने बताया कि नर घोड़ा व घोड़ी प्रजनन योग्य, बछड़ा-बछड़ी, ऊँट नर व मादा, भेड़ नर व मादा, बकरी नर(बीजू बकरा) व मादा श्रेणियों में पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। घोड़ी वंश में प्रथम स्थान पर श्री राकेश दास पुत्र श्री आमदास, द्वितीय स्थान पर श्री इस्माइल खान पुत्र श्री मान्झी खान, तृतीय स्थान पर श्री बिशनदास पुत्र श्री भाजदास की घोड़ियाँ रही। घोड़ा वंश में कुम्भा राम पुत्र श्री आथू राम का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। बछड़ा-बछड़ी प्रतियोगिता में श्री इस्माइल खान पुत्र मान्झी खान के बछड़ा प्रथम स्थान पर रहा।ऊँट (नर) में प्रथम स्थान पर श्री बिशनदास पुत्र श्री भाजदास, द्वितीय स्थान पर श्री सीता राम मेघवाल पुत्र श्री पोखर राम, तृतीय स्थान पर श्री भानीनाथ पुत्र श्री बालनाथ के ऊँट रहे।
ऊँट (मादा) में प्रथम स्थान पर श्री जय नारायण पुत्र श्री अर्जुनराम जाट, द्वितीय स्थान पर श्री श्रवण राम पुत्र श्री अर्जुनराम जाट एवं तृतीय स्थान पर श्री ईश्वर राम पुत्र श्री सुगनाराम की ऊँटनियाँ रही।
भेड़ नर श्रेणी में प्रथम स्थान पर श्री बनवारी पुत्र श्री हड़माना राम, द्वितीय स्थान पर श्री प्रताप पुत्र श्री कुम्भ सिंह, तृतीय स्थान पर श्री जगदीश प्रसाद पुत्र श्री सुल्तान राम व भेड़ (मादा)श्रेणी प्रथम स्थान पर श्री बनवारी पुत्र श्री हड़माना राम, द्वितीय स्थान पर श्री कल्याण सिंह पुत्र श्री धन्ने सिंह, तृतीय स्थान पर श्री हनुमान पुत्र श्री भीयाराम रहे।
बकरी नर(बीजू बकरा) श्रेणी में प्रथम स्थान श्री महावीर पुत्र श्री सहीराम, द्वितीय स्थान पर शंकर दास पुत्र श्री गजेय दास, तृतीय स्थान पर श्री हजीज पुत्र श्री मोहम्मद हुसैन, मादा श्रेणी में प्रथम स्थान पर श्री मोहम्मद सलीम पुत्र श्री मोहम्मद यासीन, द्वितीय स्थान पर श्री सहीराम पुत्र श्री चेतराम, तृतीय स्थान पर श्री श्री महावीर पुत्र श्री सहीराम रहे।




No comments