ब्रेकिंग न्यूज़

खंजर क्लब द्वारा जूनागढ़ किले के आगे चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन l

बीकानेर। बीकानेर में होली की रंगत परवान पर चढ़ने लगी है फाल्गुनी बयार बहने लगी है बीकानेर के जूनागढ़ के सामने खंजर क्लब की ओर से बुधवार की शाम कलाकारों के द्वारा चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक खंजर क्लब अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार जूनागढ़ किले के आगे खंजर क्लब चंग वादको द्वारा रंग बिरंगे चंग पर धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सभी कलाकारों, कार्यक्रम अतिथियों द्वारा होली धमाल के गीतों की शानदार डांसर रत्ना रंगीला के साथ नृत्य कर प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अतिथि सुनील दत्त नागल, किसन जोशी, एनडी रंगा, कवि शिव दाधीच, राधा खत्री, पत्रकार सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, शाकिर हुसैन चौपदार, मालचंद जोशी, भवानी सिंह, रामकिशोर यादव, गिरधर लाल मोदी एवं विदेशी पर्यटकों ने चंग की थाप एवं बांसुरी पर शानदार नृत्य किया और कार्यक्रम का मंच संचालन कवि शिव दाधीच ने किया। इस अवसर पर खंजर क्लब अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी, प्रमोद गहलोत, सतीष गहलोत,किसन लाल सोलंकी,आसुराम सोलंकी, सहदेव कुमावत, रंगा आदि चंग वादकों ने लय के साथ चंग बजाकर होली गीतों का माहौल बनाया।

No comments