ब्रेकिंग न्यूज़

पब्लिक पार्क गांधी स्मारक में We Are Foundation ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि l

बीकानेर । 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की बरसी के अवसर पर We Are Foundation द्वारा पब्लिक पार्क गांधी स्मारक स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकत्रित होकर देश के वीर शहीदों को नमन किया तथा पुष्प अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को स्मरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा शहीदों के बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा।
We Are Foundation की फाउंडर डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने कहा कि “देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी का कर्तव्य है कि उनके त्याग और समर्पण को सदैव याद रखें और राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक रहें।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे समाज में देशभक्ति, एकता और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से फाउंडेशन ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सम्मान में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
और कार्यक्रम गीता रामचंद्रानी,मोनिका शर्मा,मोहिनी शर्मा, अलका पारीक,मुस्कान खत्री,संजय पुगलिया आदि उपस्थित रहे l

No comments