अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक में कमेटी गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी l
श्रीकोलायत। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर मेघवाल धर्मशाला मे बैठक का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से डॉक्टर बी आर अंबेडकर जयंती समारोह समिति का गठन किया गया तथा आयोजन की विभिन्न जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र सहित बीठनोक, श्रीकोलायत व हंदा तहसील के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा सरकारी सेवा में नव चयनित लोगों का सम्मान किया जायेगा और सम्मानित प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक समरसता व प्रगति संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों के लोगों से सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम के संचालक जगदीश ढाल ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को समाज में प्रसारित करना अति आवश्यकता है क्षेत्र के गांवों से जयंती हेतु आने की अपील की। इस अवसर पर समिति के नव स्थापित अध्यक्ष के पद पर आशीष कांटिया को नियुक्त किया जिसमे आशीष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेने के साथ ही महेंद्र पंवार ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आयोजन सभा में मेघवाल समाज के अध्यक्ष खेमाराम ढाल , राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के पदाधिकारी मोडाराम कड़ेला सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे l




No comments