करियर अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत ICSI बीकानेर चैप्टर पहुँचा श्रीगंगानगर (राजस्थान) l
श्रीगंगानगर। दि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) के बीकानेर चैप्टर द्वारा श्रीगंगानगर में करियर अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को कंपनी सेक्रेटरी (CS) कोर्स एवं कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में CS बजरंग तरार उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सीएस प्रोफेशन की महत्ता, कोर्स की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया तथा भविष्य में उपलब्ध रोजगार एवं प्रोफेशनल अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर के प्रति जागरूक रहते हुए प्रोफेशनल शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
करियर अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय तथा माता गुजरी गर्ल्स कॉलेज में किया गया, जहाँ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सीएस कोर्स से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
ICSI बीकानेर चैप्टर के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही प्रोफेशनल करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने भविष्य के लिए सही दिशा का चयन कर सकें।




No comments