विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया सड़क का लोकार्पण, आमजन का आवागमन होगा सुलभ l
बीकानेर, 15 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को विद्या मघाराम कॉलोनी में रमेश तिवाड़ी के घर से गजनेर रोड तक व शशि भूषण रंगा से प्रदीप गोदारा तक डामर व पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस पर 28.77 लाख रुपए व्यय हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से आमजन का आवागमन सुचारू होगा तथा उनके समय, ऊर्जा और धन की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सड़कों से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं शिक्षा, चिकित्सा और विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण की दिशा में भी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार हो रहा है। अन्य चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं भी सुदृढ़ हुई हैं। इस अवसर पर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए अधिकरियों को निर्देशित किया।




No comments