ब्रेकिंग न्यूज़

स्वर्गाश्रम के गीता भवन में गंगा मैया की भव्य आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

स्वर्गाश्रम (नि. सं.) तीर्थनगरी ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध गीता भवन नंबर एक के पावन गंगा घाट पर संध्या काल में पतित पावनी मां गंगा की गरिमामयी दैनिक महाआरती का अलौकिक आयोजन पूर्ण विधि विधान और वेदोक्त मंत्रोचार के बीच संपन्न हुआ। इस महाआरती के समय पूरा घाट दीपों के दिव्य प्रकाश और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा। इस विहंगम दृश्य के साक्षी बनने और मां गंगा का शुभाशीष लेने के लिए भाईजी हनुमानप्रसाद जी पोद्दार, सेठजी जयदयालजी गोयन्दका, और स्वामी श्री रामसुखदास जी के प्रवचन सुनने के लिए देश विदेश से गीता भवन नंबर 3 में आए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का विशाल जनसमुदाय एकत्रित हुआ । 
आयोजन को अपने कैमरे में कैद करते हुए जार के वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत मोदी बीकानेर ने बताया कि गीता भवन के कुशल प्रबंधक गौतम छापरिया के उत्कृष्ट निर्देशन में प्रति दिन संपन्न होने वाली इस भव्य आरती में परम पूज्य संत उदितजी, दयानंदजी, रामकृष्ण हरि, किशोरीदासजी व राम ज्ञान पांडे आदि के साथ वरिष्ठ ट्रस्टी ईश्वरचंद पटवारी, मुरलीधर सर्राफ, कृष्ण कुमार खेमका, वरिष्ठ ट्रस्टी पूनमचंद राठी तथा जयपुर से पधारे सुप्रसिद्ध समाजसेवी व राष्ट्रीय हिन्दू रत्न राजेंद्र मोदी, निजी सचिव गोपाल परीक तथा गीता भवन के सभी भवनों के प्रमुख सेवादार एवं कर्मचारी सहित कई विशिष्ट विभूतियों ने गंगा आरती में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया । जिन्होंने श्रद्धाभाव से मां गंगा की आराधना कर राष्ट्र व समाज की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान उपस्थित अन्य प्रबुद्ध जनों और श्रद्धालुओं ने भी आरती में भाग लेकर मां गंगा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की और घाट पर मौजूद हर कोई इस दिव्य नजारे को देखकर भावविभोर नजर आया ।

No comments