ब्रेकिंग न्यूज़

मजदूर नेता एवं पूर्व विधायक गोकुल प्रसाद पुरोहित को शहर ने दी श्रद्धांजलि l

बीकानेर, 6 जून, पूर्व विधायक (बीकानेर एवं भीलवाड़ा), मजदूर नेता, स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गोकुल प्रसाद पुरोहित की 40 वीं पुण्यतिथि पर आज प्रातः नत्थूसर गेट के बाहर ‘गोकुल सर्किल’ पर स्व. गोकुल प्रसाद पुरोहित स्मारक समिति बीकानेर एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जर्नादन कल्ला ने कहा की स्वर्गीय पुरोहित बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे वे आजादी के आन्दोलन में सक्रिय थे उन्होने मजदुरो के कल्याणर्थ अनेक आन्दोलन किये । नगर निगम के पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वर्गीय पुरोहित दलगत राजनीति से उपर थे कोई भी व्याक्ति चाहे किसी भी पार्टी का हो वे उसके कार्य के लिए हमेशा तत्तपर रहते थे वे हमारे आर्दश पुरूष थे । कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पुरोहित ने सच्चे अर्थो में बीकानेर में कांग्रेस का बीज बोया था उन्होंने बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक लम्बी फौज तैयार की । हम सभी उन्हीं के अनुयायी है एवम् उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही कार्य करते है । श्रद्धांजली कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए ‘स्मारक समिति’ के सचिव एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित ने कहा कि बीकानेर में कांग्रेस को मजबूत करना ही स्वर्गीय पुरोहित को सच्ची श्रद्धांजलि होगी,श्रद्धांजली सभा में श्रीजी पुरोहित,अनिलपुरोहित,सेवा दल के कमल कल्ला,नितिन वत्स,अशोक पुरोेहित,रवि गोपाल पुरोहित,मदन मोहन व्यास ,धनसुख आचार्य,सादिक हुसैन,महबूब रंगरेज,श्याम नारायण रंगा, गिरिराज व्यास,वेंकट व्यास, संतोष रंगा, गणेश रंगा, लक्ष्मण व्यास,नवनीत पुरोहित, मनोज किराडू,मनोज चैधरी,महेश सारस्वत,विजय सोनी,निर्दोष व्यास,पीयूष पुरोहित,अशोक प्रेमी,विकास धरट,नवरत्न शर्मा,तेजकरण हर्ष,संजय कुमार हर्ष,गिरिराज हर्ष ने स्वर्गीय पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में स्मारक समिति के सचिव एडवोकेट अजय गोपाल पुरोहित ने सभी आगुंतकों का आभार किया।

No comments