ब्रेकिंग न्यूज़

सर्किट हाउस में मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा से शिष्टाचार भेंट l

बीकानेर ,सर्किट हाउस में माननीय श्री झाबर सिंह जी खर्रा, मंत्री महोदय, स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान सरकार से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया एवं उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर नोखा शहर के विकास, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था में सुधार, नगर पालिका से जुड़े लंबित जनकार्यों के शीघ्र निस्तारण, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित में उचित समाधान एवं आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान नोखा शहर अध्यक्ष श्री गंगाराम पांडिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री निर्मल भूरा, श्री मोड़ाराम सिवर, श्री श्रवण ज्याणी, श्री रमेशनाथ जी, श्री पुखराज सुथार, श्री जयनारायण जी, श्री देवकिशन पंडित जी, श्री संदीप चोरड़िया, श्री राजेन्द्र जी पंडित , रेवंतराम जी चांवरिया,श्री हेमंत जोशी, श्री पुखराज पंचारिया, श्री दीनदयाल उपाध्याय,श्री सुनील जाखड़ सहित अनेक गणमान्यजन, भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments