ब्रेकिंग न्यूज़

त्रिवेणी घाट पर राज. के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का गीता भवन के वरिष्ठ ट्रस्टी पूनमचंद राठी ने किया सम्मान l

ऋषिकेश ( का.सं.) देवभूमि ऋषिकेश के पावन त्रिवेणी घाट पर आज अध्यात्म, राजनीति और आतिथ्य का एक बेहद खूबसूरत संगम देखने को मिला, जहाँ माँ गंगा के पावन तट पर ऋषिकेश के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल की विशेष देखरेख में वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस गरिमामयी और दिव्य अवसर पर गीता भवन के वरिष्ठ ट्रस्टी सेठ पूनमचंद राठी ने विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के साथ राजस्थान के यशस्वी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सूरज दिलावर का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत-सत्कार किया। 
राठी के सी.ई.ओ. समाजसेवी एडवोकेट व राष्ट्रीय हिन्दू रत्न राजेन्द्र मोदी ने बताया कि इस अवसर पर माँ गंगा के जयकारों और आत्मीयता के इस माहौल में उत्तराखंड और राजस्थान की सांस्कृतिक समृद्धता साफ झलक रही थी, जहाँ शिक्षा मंत्री के ओ.एस.डी. जगदीश नारायण विजय एवं निजी सचिव विकास की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशिष्ट बनाया, गीता भवन प्रबंधन की ओर से पूनमचंद राठी के सीईओ राजेन्द्र मोदी व निजी सचिव गोपाल पारीक ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। देवभूमि की यह मेहमाननवाज़ी और त्रिवेणी घाट की आध्यात्मिक ऊर्जा न केवल अतिथियों के दिलों को छू गई, बल्कि यह आयोजन दोनों राज्यों के बीच वैचारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने वाला साबित हुआ ।

No comments