किसान,मजदूर संगठनो के संयुक्त मोर्चे ने जिला कलेक्ट्रेट पर दी गिरफ्तारियां l
बीकानेर में देशव्यापी आव्हान के तहत किसान,मजदूर संगठनो के संयुक्त मोर्चे ने जिल कलेक्ट्रेट पर जेल भरो आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया और गिरफ्तारिया दी। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा,सीटू,खेत मजदूर यूनियन और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति से जुड़े कार्यकर्ताओ बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व विधायक श्रीडूंगरगढ़ गिरधारी लाल महिया ने कहाकि जिले के किसान,मजदूर और नौजवान केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध मे सडको पर उतरे है। उन्होंने कहाकि फसलों को लेकर अमेरिका के साथ हुए समझौते को तुरंत निरस्त किया जाए। पूर्व विधायक के साथ किसानों ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और गिरफ्तारी दी l




No comments