रक्तदान शिविर का होगा आयोजन, स्व. सूर्यप्रताप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उमड़ेगा सेवाभाव l
बीकानेर। स्वर्गीय सूर्यप्रताप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कल, 29 सितंबर को तिलक नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। हर्षवर्धन सिंह ने बताया शिविर का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने के साथ-साथ समाज में मानवता और सेवा का संदेश प्रसारित करना है।
तिलक नगर राजपूत सभा भवन में आयोजित किया जाएगा
स्व. सूर्यप्रताप सिंह की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर पुण्यतिथि को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने की अपील की गई है।"रक्तदान महादान है, आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।
स्व. सूर्यप्रताप सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक प्रयास है।




No comments