रविवार (कल) 12 जुलाई को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाएगा
विजय कपुर
उमेश मोदी
बीकानेर 11 जुलाई- आदर्श वाटिका (पार्क) मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर 14 में वाटिका अध्यक्ष सुखदेव भाटी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि बढ़ते कोरोना के प्रकोप के निदान हेतु रविवार (कल) 12 जुलाई को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाएगा। कमेटी के द्वारा निर्णय लिया गया कि सरकारी एडवाइजरी को ध्यान रखते हुए और पूर्ण रूप से सोशिल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मोहल्ले वासियों को आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जाए जिससे केवल कोरोना ही नहीं अन्य बीमारियों से भी बचाव हो सकें। इस समय सदस्य जमनादास, शंकर पारीक, अमरजीत, शक्तिसिंह, नारायण दास, रेशम सिंह, हरूण खां, चन्द बीस्ट, ललिता राजपुत, महावीर प्रसाद, रामगोपाल,सुनील भाटी मौजूद रहें। अधिक जानकारी के लिए सुनील भाटी 7610990999 पर सम्पर्क कर सकते हैं।









No comments