अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट करनें की मांग को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला जलाकर किया विरोध।
विजय कपूर
उमेश मोदी
बीकानेर :-आज NSUI प्रदेश महासचिव कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ताओं नें केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला जलाकर विरोध किया।बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशों के अनुसार हमारी आगे की रणनीति तैयार है समय रहते मोदी सरकार नें छात्र हित में फैसला ना लिया तो देशभर में विरोध झेलनें को तैयार रहे।
महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्रवण जाखड़ नें बताया कि यूजीसी की नई गाइडलाइन छात्र विरोधी है सरकार तुरंत उसमें बदलाव करे अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस दौरान एनएसयूआई प्रदेश महासचिव सांवरलाल बिश्नोई, बालकिशन नैण, विकास सहारण, रोहित बाना,राजेश कुकणा,अशोक कस्वाँ, विशाल गोदारा,ए.जे चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे।






No comments