ब्रेकिंग न्यूज़

स्थानीय बेरोजगारों को निजी क्षेत्र की परियोजनाओं में मिले 75% लाभ

बीकानेर , बीकानेर के छात्रों के एक दल ने छात्र नेता महेंद्र ढाका के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमे उन्होंने  हरियाणा सरकार की भांति स्थानीय छात्रों और बेरोजगारों  को निजी क्षेत्र की परियोजनाओं में 75% में लाभ देने का आग्रह किया हैं उनका कहना हैं कि आज कोरोना महामारी के कारण जब बाहर से इतने युवा वर्ग वापिस अपने क्षेत्रो में लौटने लगे हैं तो इस क्रम में हमारे राज्य सरकार  को भी इस कठिन समय में ऐसे त्वरित निर्णय लेने चाहिए ! जैसा की सरव विदित हैं अब आने वाले समय में बेरोजगारी की समस्या बढ़नी ही हैं तो सरकार को स्थानीय जनता का भी ध्यान रखना चाहिए ! छात्रों ने अपने हाथो में ऐसे कई बैनर ले रखे थे उनकी मांग राज्य सरकार पहले अपने लोगो पर ध्यान दे !
विजय कपूर
उमेश मोदी

No comments