मजदुर वर्ग की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा हैं
बीकानेर , “केन्द्रीय संयुक्त संघर्ष समिति , जिला बीकानेर” ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन आज जिला कलेक्टर को सौपा जिसके अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण जो भी मुसीबते श्रमिको को हुई हैं उन सभी पर सरकार को ध्यान देना चाहिए चाहे रोजगार सम्बंधित हो या बढ़ी हुई किश्तों के कारण हो इन सभी परिस्तिथियों में मजदुर वर्ग की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा हैं किन्तु आज के प्रदर्शन में रमेश व्यास , हेमंत किराड़ू और वाई के शर्मा “योगी” जैसे दिग्गज नेताओ ने स्पष्ट कर दिया हैं की सरकार को इस वर्ग को लाभ नहीं तो कम से कम ध्यान तो देना ही पड़ेगा ! आज मजदुर केसे दुखो को झेल रहा हैं इन तकलीफों के चलते उनके परिवारों की तरफ किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा हैं पर अब सहन नहीं किया जाएगा ! इस प्रदर्शन के दौरान उन्होंने लॉक डाउन में हुई तकलीफों के कारण सरकार को काले झंडे भी प्रदर्शित किये !




No comments