कोरोना प्रकोप को देखते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग, सीएम गहलोत की निकाली अर्थी
एमजीएसयू की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आज विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने सीएम अशोक गहलोत की अर्थी निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि बीकानेर शहर में प्रत्येक दिन 30 से अधिक कोरोना पॉजीटिव केस सामने आ रहे है जिसके चलते अधिकांश क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा हुआ है। ऐसे में एमजीएसयू द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कफ्र्यू वाले क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं कैसे परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसके अलावा बीकानेर संभाग से परीक्षाएं देने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं के सामने भी ठहरने की, खाने-पीने की दिक्कत आएगी। बाड़मेर में सात दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है तो वहां के विद्यार्थी कैसे परीक्षा देनें के लिए आएंगे। छात्रों ने बताया कि अभी 10वीं व 12वीं की भी परीक्षाएं करवाई गई थी, जिमें कई विद्यार्थी व अध्यापक कोरोना की चपेट में आ गए थे। ऐसे ही अगर इन परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को कोरोना हो गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। छात्रों की मांग है कि परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया, अन्यथा उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।







No comments